पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य चौराहे पर बंद मिली रोड लाइट को ठेकेदार पर कार्रवाई

मुख्य चौराहे पर बंद मिली रोड लाइट को ठेकेदार पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मुख्य रास्तों, चौराहों और चौपाल में रोड लाइट बंद मिली तो बिजली ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए अगर ठेकेदार को टाइमर मैंटेने करना पड़े तो कोताही बरतें। कुछ ऐसे ही निर्देश महापौर नारायण चौपड़ा ने सोमवार को बिजली आैर सफाई ठेकेदारों की बैठक में दिए।

रोड लाइट संचालित करने वाली एशियन और अजय एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों को इस बात की हिदायत दी कि पुष्करणा सावे के दौरान परकोटे के भीतर एक भी रोड लाइट बंद नहीं मिले ऐसी व्यवस्था करे। इतना ही नहीं शहरवासी अगर बंद रोड लाइट की शिकायत करें तो ठेकेदार उन्हें तत्काल रिस्पोंस दे ऐसा हो कि ठेकेदार फोन की नहीं उठाए। ऐसा करने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजय एंटर प्राइजेज की टीमें काम करने की तत्काल सूचना निगम अधिकारियों को दें वहीं एशियन कंपनी वाले संबंधित वार्ड के पार्षद को संतुष्ट करें कि उनके क्षेत्र में काम हो गया है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि वे रात के समय रोड लाइटों का सर्वे करे और बंद लाइटें की जानकारी तत्काल संबंधित ठेकेदार को दें।

नगर निगम में अधिकारियों पार्षदों की बैठक लेते महापौर नारायण चौपड़ा।

अगर ट्रैक्टर में आधा कचरा होगा तो नहीं मिलेगा पेमेंट

बीकानेर।सफाई ठेकेदारों, जमादारों और सफाई निरीक्षकों की बैठक में महापौर ने कहा, कचरा उठाने के लिए ठेके पर चल रहे ट्रैक्टरों में अगर आधी ट्राली ही कचरा उठाया गया तो संबंधित ट्रैक्टर को उस ट्रिप का भुगतान नहीं किया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सफाई की बात उठाई तो महापौर ने स्वच्छता निरीक्षक और जमादारों से कहा, पार्षदों की डिमांड और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप हर वार्ड की सफाई की व्यवस्था तत्काल करवाई जाए। बैठक में उप महापौर अशोक आचार्य, स्वच्छता निरीक्षक अनिल आचार्य सहित कई पार्षद मौजूद थे।