पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने शहर के विकास पर महापौर से की चर्चा

कांग्रेस ने शहर के विकास पर महापौर से की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत और कांग्रेसी पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में महापौर नारायण चौपड़ा उप महापौर अशोक आचार्य को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और शहर के विकास पर चर्चा की।

गहलोत ने कहा कि बीकानेर विकास के लिए कांग्रेस हर समय सहयोग के लिए तैयार रहेगी लेकिन महापौर प्रशासन द्वारा इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाए कि वार्डों के विकास की बात करते समय भेदभाव बरता जाए। इस मौके पर महापौर चौपड़ा उप महापौर आचार्य ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि बीकानेर के सभी वार्डों का समान रूप से विकास कार्य किया जाएगा। शिष्टमंडल में पार्षद जावेद पडि़हार, परमानंद गहलोत, सहाबुदीन भुट्टा, हजारी देवड़ा, यशपाल सिंह, मो. समीउल्ला, मो. अख्तर कलीम, नंदकिशोर गहलोत, मो. अनवर, मनीष पुरोहित, सुभाष स्वामी, मो. फारूक, प्रवक्ता नितिन वत्सस, रमजान कच्छावा आदि शामिल थे।

महापौर से वार्ता करते कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत अन्य।