- Hindi News
- प्रतियोगिताओं से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
प्रतियोगिताओं से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
बीकानेर | रेलकर्मचारियों एवं जन साधारण में ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूकता लाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल की ओर से ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान मंडल पर ऊर्जा संरक्षण से संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता, ऊर्जा संरक्षण रैली, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रजनीश कुमार ने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के ऊर्जा संरक्षण पर दिए गए संदेश का वितरण किया गया। मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ऊर्जा संरक्षण विषयक बैनर पोस्टर लगाए गए।