बाबा साहब को याद किया
बीकानेर | मंडलरेल प्रबंधक कार्यालय, उत्तर पश्चिम रेलवे में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस समारोह आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक मंजू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के अधिकारियों, यूनियनों के प्रतिनिधियों कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुप्ता ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व का व्याख्यान करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।