पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि ने कमेटी को सौंपे दस्तावेज

विवि ने कमेटी को सौंपे दस्तावेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय ने बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की ओर से गठित कमेटी को सभी दस्तावेज भेज दिए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद कमेटी शीघ्र बैठक कर रिपोर्ट विवि को सौंपेगी।

दो बार कमेटी की बैठक हो चुकी है मगर तब यह कहकर रिपोर्ट नहीं बनाई कि विवि ने पूरे दस्तावेज नहीं दिए। अब सभी मांगे गए दस्तावेज कमेटी को भेजे जा चुके हैं। कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि अभी तक उनके पास दस्तावेज नहीं पहुंचे। उनके पास आते ही अगले दिन बैठक बुलाकर फैसला कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगासिंह विवि ने 138 कॉलेजों पर योग्य स्टाफ, स्वयं का भूमि भवन नहीं होने पर कॉलेजों पर एक से पांच लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगाया था। निर्धारित समयावधि में करीब 35 कॉलेजों ने राशि जमा भी करा दी थी मगर इसी बीच बोम के कुछ सदस्यों ने इस पर एतराज कराया।

एतराज के आधार पर कुलपति ने बोम के कुछ सदस्यों की एक कमेटी बनाकर पूरे मामले में रिपोर्ट देने के लिए कहा। उसी रिपोर्ट काे तैयार करने के लिए कमेटी कागज पर कागज मांग रही है। रिपोर्ट की समय-सीमा दिसंबर तक तय करने के कारण ही चालू सत्र बीत रहा है।