पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 29 हजार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

29 हजार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राष्ट्रीयबाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में नवंबर माह तक स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में 29158 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 2447 को उपचार के लिए रैफर किया गया है। सीएचएमओ डा देवेंद्र चौधरी ने बताया कि ब्लाकवार मोबाइल हैल्थ टीमों का गठन भी किया गया है। कमजोर कुपोषित बच्चों को उपचार के दौरान नरेगा के मुताबिक मजदूरी का भुगतान भी किया जाता है। कार्यक्रम की मानिटरिंग कर रहे जिला आयुष समन्वयक डा सुधांशु व्यास ने बताया कि टीम के द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जाती है।

एड्सके प्रति जागरूकता का संदेश

बीकानेर | बीएनपीप्लस संस्था द्वारा टैक्सी स्टैंड पर जागृति कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अध्यक्ष लक्ष्मी सुथार, कोषाध्यक्ष चंदू सुथार, नरेश प्रजापत, बिज्जु देवी ने एड्स से बचाव के बारे में जानकारियां दी।

सड़ककी मरम्मत करवाई जाए

बीकानेर | कसाइयोंकी बारी से सुभाष मार्ग तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने की मांग जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर की गई है। साथ ही मोहम्मद अली सुलेमानी के नेतृत्व में नाहिदा, जफर, सराजुद्दीन, असलम अहमद के शिष्टमंडल ने संभागीय आयुक्त से मिल कर भी चार जनवरी 14 को ईद से पहले जलसे के आयोजन की जानकारी देते हुए सड़क को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की है।

दिलीपकुमार के फोटो एलबम का विमोचन

बीकानेर | दिलीपकुमार यूसुफ खान फैन्स क्लब की ओर से दिलीप कुमार के 92 वें जन्मदिन पर 3333 फोटो एलबम दास्तान यूसुफ के तीसरे भाग का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। मकबूल अहमद अंसारी ने बताया कि दिलीप कुमार को यह एलबम 11 दिसंबर को भेंट किया जाएगा। इससे पूर्व के दो जन्मदिन पर दिलीप कुमार को फोटो एलबम भेंट किए जा चुके हैं।

मानदेयबढ़ाने की मांग

बीकानेर | अखिलराजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना कंप्यूटर आपरेटर महासंघ ने जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन भेज कर योजना में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष घनश्याम पंचारिया ने बताया कि ज्ञापन सांसद अर्जुनराम मेघवाल सहित विधायकों एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी को सौंपा गया।