धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाया
बीकानेर | अभिनेताधर्मेंद्र के जन्म दिन पर आनंद निकेतन में कोहिनूर कला केंद्र द्वारा ही मैन शो - यमला पगला दीवाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। केक काट कर खुशी मनाई और धर्मेंद्र की दीर्घायु की कामना की। फनकारों ने धर्मेंद्र पर फिल्माए गीतों की अनुकृतियां प्रस्तुत कर समा बांधा। अध्यक्ष हसन अली ने बताया कि अध्यक्षता अर्जुनसिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि वी आर भंडारी, विशेष मेहमान डा स्वाति भटनागर, भुवन भटनागर, विशिष्ट अतिथि संगीता माहेश्वरी, उफन बानो, युधिष्ठिर सिंह भाटी, मुकेश सोमरा, डा हिमांशु दाधीच, डा सुरेंद्र नाथ, डा लाल मोहम्मद मालावत, रू बीना खान खोखर सहित कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति दी। संयोजक कासिम बीकानेर के अनुसार शेख सलीम, शेख मुनव्वर , डा मो इकबाल, रामी राज सदारंगानी, अहमद हारून कादरी, रतनदीप बिस्सा, जवाहर जोशी, गोपाल सोनी, एम रफीक कादरी, कुमार महेश, बीएम हर्ष, बिपाशा दाधीच, एमएस गौरी ने भी नगमे गाए।