महापौर चौपड़ा का अभिनंदन
बीकानेर | भारतीयजनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर नारायण चौपड़ा का स्वागत किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नायक, महामंत्री सतीश चांगरा, मनोहर लाल नायक, हंसराज चांवरिया, रामदयाल बारासा आदि ने महापौर चौपड़ा का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
वही दूसरी ओर सर्व भृगुवंशीय ब्राह्मण उत्थान सेवा समिति नापासर इकाई की सोमवार को मीटिंग हुई। मीटिंग में समिति के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव, जिलाध्यक्ष कालूराम भार्गव, दिनेश भार्गव ने नापासर में नव मनोनीत इकाई के अध्यक्ष मुकेश भार्गव अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। नवयुग विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रामपुरा बस्ती दीपजी बाड़ी में वार्ड 58 के महापौर नारायण चौपड़ा तथा उप महापौर अशोक आचार्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य वार्ड 58 के पार्षद सोहन लाल प्रजापत का स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सत्यनारायण कुम्हार, प्रभू सिंह राजपूत, शिवशंकर रांकावत, दीपजी माली आदि ने शॉल ओढ़रक, श्रीफल देकर, साफा पहनाकर स्वागत किया गया।