सरकारी योजना के लिए आवेदन मांगे
बीकानेर | पुष्करणासावे में सरकार की ओर से परकोटे के अंदर रहने वाले समाज के लोगों को सरकारी योजना के तहत विभिन्न सुविधाएं दी जाती हैं। इस सेवा का लाभ परकोटे से बाहर रहने वाले पुष्करणा समाज के लोग नहीं उठा सकते। ऐसे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुरलीधर व्यास कॉलोनी में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह समिति का गठन किया गया है। संस्था ने परकोटे से बाहर रहने वाले समाज के लोगों जिनके घर में पुष्करणा सावे में शादी होनी है, से आवेदन मांगे हैं। संस्था इन लोगों को सरकारी गैर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएगी।