बीकानेर. स्व.डॉ. विजय बोथरा की जयंती पर शनिवार को गोपेश्वर विद्यापीठ से नेत्रदान महादान जन चेतना रैली निकाली गई। रतन नेत्र ज्योति संस्थान उत्कर्ष सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई रैली को मंजू बोथरा, आदित्य, पार्षद शिवकुमार रंगा, गोपेश्वर विद्यापीठ के मनोज कुमार खैरीवाल, गिरिराज खैरीवाल, सत्यनारायण सुथार किसनाराम प्रजापत ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का निर्देशन करुणा प्रभारी राणासिंह राजपुरोहित ने किया। यह रैली 20 मोहल्लों में घूमी नेत्रदान करने का संदेश दिया। इसके बाद हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में लूणकरण छाजेड़, जतन दुगड़, रामसहाय हर्ष भंवरीदेवी ने स्व. बोथरा के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
(नेत्रदान महादान जनचेतना रैली काे हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।)