मणिभद्र वीर देव महापूजन
पाश्र्व चन्द्र सूरी उपाश्रय आसाणियों के मोहल्ले में मणिभद्र वीर देव महापूजन किया गया।
यह महापूजन जैनाचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर जी महाराज (निराले बाबा) के सान्निध्य में जैनाचार्य योगीराज शांति सूरीश्वर जी महाराज एवं जैनाचार्य विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज की पुण्य तिथि एवं नगर में सम्पन्न विभिन्न तपश्चर्या की अनुमोदनार्थ भव्यातिभव्य दशह्निका महोत्सव के तहत किया गया। इस अवसर पर निराले बाबा ने मणिभद्र वीर के प्रमुख तीनों तीर्थ के प्रकाश में आने का वृतांत बताया एवं कहा कि इनका प्रिय भोजन सु खड़ी श्रीफल है। उन्होंने भगवान महावीर के अपरिग्रह सिद्धांत, विश्व की गरीबी , भुखमरी की समस्या का अचूक निदान बताया। निराले बाबा चातुर्मास प्रवास समिति के मंत्री श्री ललित गोलछा ने बताया कि उपाश्रय में आगामी 10 दिन तक दोपहर 1.00 बजे विभिन्न महापूजन होंगे। प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी होगा। रविवार को नवग्रह, दीपक स्थापना, ज्वारा रोपण आदि पूजन किए जाएंगे।