स्कूलों में हिन्दी दिवस पर हुई क्विज
बीकानेर.दयानंद पब्लिकस्कूल अंग्रेजी माध्यम में मोबाइल कितना उपयोगी विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य अलका डोली पाठक ने बताया कि छात्राओं ने केरल के लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी दी। मुख्य अतिथि उर्मिला कुलश्रेष्ठ के सहयोग से चल वैजयंती स्कूल को प्रदान की गई। उन्होंने प्रतियोगिता विजेता दीक्षा मारू, साक्षी, अंजनी को पुरस्कृत किया। आशिमा गांधी ने हिंदी भाषा की महत्ता बताई। दूसरी ओर, संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मैथ्स क्विज आयोजित की गई। प्रिंसिपल एच वी सिंह ने बताया कि सांवर दान चारण कैलाश मेहरा ने विजेताओं के नाम घोषित किए।