पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लास्टिक सर्जरी के संबंध में रोगियों को मिलेगा परामर्श

प्लास्टिक सर्जरी के संबंध में रोगियों को मिलेगा परामर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरके फोर्टिस एस्कॉर्टस हॉस्पिटल के सर्जन बीकानेर में भी अपनी सेवाएं देंगे। बीकानेर के रोगियों को प्लास्टिक सर्जरी के संबंध में परामर्श देने के लिए बीकानेर नर्सिंग होम में फोर्टिस एस्कॉर्टस हॉस्पिटल की ओर से मासिक ओपीडी सेवाएं प्रारंभ की गई है। जिसका शुभारंभ शनिवार को हुआ। हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ.संदीपन मुकुल इस नर्सिंग होम में रोगियों को परामर्श देंगे। प्रेसवार्ता में फोर्टिस एस्कॉर्टस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.श्रीकांत स्वामी ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को यह सेवाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर के अलावा राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों में हॉस्पिटल की ओर से इस तरह की ओपीडी सेवाएं दी जा रही है। हॉस्पिटल के डॉ.संदीपन मुकुल ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी में रिकन्सट्रक्टिव और कॉस्मेटिक दोनों शामिल है। दुर्घटना में चेहरे पर लगी चोट, कैंसर, जन्मजात विकृतियों से लेकर चयनित कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे राइनोप्लास्टी, एब्डोमिनोप्लास्टी जैसी बीमारियों को प्लास्टिक सर्जरी से ठीक किया जा रहा है। प्लास्टिक सर्जरी में खर्च के सवाल पर डॉ.मुकुल ने कहा कि यह बीमारी पर निर्भर करता है।