कन्हैया सर का सम्मान
बीकानेर. ज्ञानविधि पीजी महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष की ओर से शनिवार को कन्हैया क्लासेज में समारोह आयोजित कर कन्हैया सर का सम्मान किया गया। छात्र नेता विकास बिश्नोई ने कन्हैया सर के शिक्षा जगत में दिए योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को हरसंभव मदद की बात भी कही। बिश्नोई ने कन्हैया सर मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन भागीरथ बिठू, अंकित सक्सेना, अयान, रवि सिसोदिया, अब्दुल रहमान ने किया।