मंडा कॉलेज में खेलकूद स्पर्धाएं
बीकानेर. रायसरस्थित मंडा इंस्टीट्यूट में आयोजित खेल सप्ताह के दौरान छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच वर्ग में विभिन्न दौड़ों, चार तरह की गोला डिस्कस फेंक, वॉलीबाल, फुटबाल आदि की कुल कुल 18 खेल प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रा खिलाड़ियों एवं ग्रुपों को प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि इन खेलों में गिरिराज रतनू, महेंद्र बुरड़क, महेश कुमार, नरेंद्र, सिमाक्षी , अवधेश, प्रशांत, सौरभ तिवारी प्रथम रहे। इसी प्रकार इलेक्ट्रिकल सिविल, मैकेनिकल ग्रुप खो खो, कबड्डी आदि अपने अपने खेलों के फाइनल में विजयी रहे।