पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8वीं के लिए अलग से बोर्ड गठित करने की कवायद

8वीं के लिए अलग से बोर्ड गठित करने की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राज्यमें 8वीं की परीक्षा के लिए अलग से बोर्ड का गठन करने की कवायद की जा रही है। वर्ष 2015-16 में इस परीक्षा को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित किया जाएगा। जयपुर में 18 सितंबर को इस संबंध में बैठक रखी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अलग से अनुभाग गठित करने के प्रस्ताव सरकार को भेजे थे। यह काम पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं को देने की सिफारिश की गई है। क्योंकि राज्य में डाइट का संचालन पंजीयक के माध्यम से ही होता है। पूर्व में 8वीं बोर्ड परीक्षा भी डाइट के माध्यम से ही हो रही थीं। अब सरकार इसके लिए अलग से बोर्ड बनाना चाहती है। इस संबंध में 18 सितंबर को शासन सचिव नरेशपाल गंगवार विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस सत्र की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से ही होगी।