प्रतिभा सम्मान 19 अक्टूबर को
बीकानेर | बीकानेरप्रांतीय राजपूत सभा की ओर से 19 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय राजपूत सभा की मीटिंग में लिया गया। सभा के महामंत्री आनंद सिंह सोढ़ा ने बताया कि मीटिंग में राजपूत समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
एक अक्टूबर, 2012 से 30 सितंबर, 2014 तक जिन विद्यार्थियों ने 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, उच्च शिक्षा एवं प्रोफेशनल कोर्स, एमबीवीएस, एमबीए, बीटेक, एमटेक सीए उत्तीर्ण प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। सोढ़ा ने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु वाले समाज के आजीवन सदस्य का सम्मान किया जाएगा। वहीं राज्य-राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।