संस्कृत संभाषण शिविर कल से
जीवराजसूरदासाणी वेद प्रचार प्रसार संस्थान के तत्वावधान में 18 से 22 सितंबर तक रंगा ठाकुर भैरव वेद पाठशाला में संस्कृत संभाषण शिविर आयोजित किया जाएगा। पांच दिन चलने वाले इस शिविर में शाम साढ़े सात बजे से अध्यक्ष पं गौरीशंकर पुरोहित, डा योगेश व्यास, मदन मोहन पुरोहित, कैलाश व्यास आदि अपनी सेवाएं देंगे।