बस की टक्कर से पोल गिरा
एमएसकॉलेज के पास बस की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया। पोल गिरने के कारण बिजली के तार भी टूटकर जमीन पर गिर गए और रानीसर बास की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के अभियंताओं को देकर बिजली बंद करवाई।
क्षेत्र के भानू प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे के आस-पास एक बस ने पोल को टक्कर मार दी थी। इससे पोल तार सहित जमीन पर गिर गया। उस समय तक कॉलेज की छुट्टी हो चुकी थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र के एईएन महेश भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल तार दोनों टूट गए। सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारी भेजकर कर पोल बदलवाने तार कसवाने का काम शुरू करवा दिया। रात साढ़े नौ बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।