पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीडिंग को लेकर एईएन का घेराव

रीडिंग को लेकर एईएन का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीबिलों में गलत रीडिंग की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं ने मंगलवार को रामपुरिया एईएन गौरव गोस्वामी का घेराव किया। वे अचानक आए अधिक यूनिट के बिजली बिलों पर आक्रोश जता रहे थे। उपभोक्ताओं का कहना था कि हर महीने इतनी अधिक राशि का बिल नहीं आता। उन्होंने तत्काल मीटर रीडिंग की जांच करवानी की मांग की। एईएन गोस्वामी ने बताया कि 15 उपभोक्ता गलत रीडिंग की शिकायत लेकर आए थे। उनकी बात सुनकर तत्काल उनके घर जाकर रीडिंग जांचने की कार्रवाई प्रारंभ की। मंगलवार शाम तक 13 उपभोक्ताओं के मीटर जांच कर उन्हें संतुष्ट किया गया। तीन अन्य उपभोक्ताओं के मीटर की जांच बुधवार को कर दी जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई उपभोक्ता के मन में संदेह रहता है तो वह मीटर की लैब जांच भी करवा सकता है।

मीटर रीड़िग में गड़बड़ी को लेकर विद्युत निगम अधिकारी से मिलते लोग।