अंजली व्यास को गोल्ड मैडल
बीकानेर | कुडोइंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित नेशनल लेवल टूर्नामेंट में बीकानेर की अंजली व्यास ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। कोच राजेश थाना प्रीतम सेन ने बताया कि इसके अलावा अलग-अलग वर्ग में बीकानेर की टीम आठ पदक हासिल किए है। राजेंद्र व्यास की पुत्री अंजली व्यास ने अपनी केटेगरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड मैडल हासिल किया है।