- Hindi News
- राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रति. के विजेता पुरस्कृत
राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रति. के विजेता पुरस्कृत
बीकानेर | राजकीयमहारानी स्कूल में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। अतिथियों ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक प्रियंका गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि एसबीबीजे के बी.जी.खंडेलवाल, अखिलेश प्रताप सिंह और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर सीकर द्वितीय स्थान पर रही जयपुर टीम की छात्राओं प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 19 वर्षीय आयु वर्ग में प्रथम नागौर और दूसरे स्थान पर रही हनुमानगढ़ टीम की छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह में लोक नृत्यांगना मानसी सिंह पंवार ने मांड गायन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बीईईओ बीकानेर संजय सेंगर, श्रीडूंगरगढ़ में राबाउमावि की प्रधानाचार्य इंदू मेहता, संस्था प्रधान रक्षा सिंह, शारीरिक शिक्षिका सोमा देवी, बनारसी मेहला, सुबोध मिश्रा आदि शामिल हुए।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि।