पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतिशबाजी की, बांटी मिठाइयां

आतिशबाजी की, बांटी मिठाइयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपचुनावों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशी व्यक्त की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कोटगेट पर आतिशबाजी की गई। गहलोत ने कहा कि अब आमजन भाजपा की इस सरकार के झूठ रूपी मुखौटे को पहचान गया है। पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास, श्रीलाल व्यास, बिशनाराम सियाग यूथ कांग्रेस, महामंत्री आनंद सिंह सोढ़ा, गुलाब गहलोत समेत तमाम पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव लड़ने से भाजपा के 10 माह के शासन से त्रस्त जनता ने पार्टी प्रत्याशियों को विजयश्री से नवाजा है। सचिव मनोज चौधरी के नेतृत्व में गोगागेट सर्किल पर आतिशबाजी की गई। बारह गुवाड़ चौक में सूरज रतन ओझा के नेतृत्व में रतना महाराज, शेर महाराज, किशन घंटी पार्षद दुर्गादास छंगाणी आदि ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।

कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण जैन, अब्दुल रहमान लो दरा, प्रदीप भादू आदि नेताओं ने खुशी जताई। प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मइनुदीन कोहरी ने कहा कि कांग्रेस की जीत से शिक्षक वर्ग में खुशी नजर रही है क्योंकि यह वर्ग अशोभनीय टिप्पणियों से आहत था। देहात कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, उपाध्यक्ष मोहन लाल बिश्नोई, शिव कुमार व्यास आदि ने पटाखे छोड़े। राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फैडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज ने मिठाइयां बांट कर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आने वालों को उप चुनाव में सबक मिला है। यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष किशन लाल पंवार, शिव नारायण पुरोहित, अशोक पुरोहित, विमुक्त घुमंतू अर्द्ध घुमंतू जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र नायक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा पी के सरीन, महिला महा सचिव नीता कौर, अनुसूचित जाति विभाग के सुखदेव जावा, वाल्मीकि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयदीप सिंह वाल्मीकि ने प्रसन्नता व्यक्त की। युवा संगठन फोर्स के अध्यक्ष राहुल जादू संगत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को बधाई संदेश प्रेषित किया। अखिल भारतीय डा बी डी कल्ला ब्रिगेड अध्यक्ष दिनेश कल्ला, सचिव पुरुषोत्तम रंगा, दाऊदयाल बिस्सा, बजरंग लाल रंगा समेत तमाम पदाधिकारियों ने निकाय चुनावों में भी कांग्रेस का बोर्ड बनाने की बात कही।

कोटगेट पर आतिशबाजी कर खुशियां