नवनियुक्त छात्र संघ अध्यक्ष का अभिनंदन
बीकानेर | दिल्लीयुनिवर्सिटी के अंतर्गत पीजीडीएवी इवनिंग कॉलेज के अध्यक्ष पद पर विजयी रहे भवानी शंकर कुमावत का मंगलवार को बीकानेर आगमन पर अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व श्री कुम्हार महासभा की ओर से रेलवे स्टेशन पर कुमावत का स्वागत किया गया। इसके बाद ओम मोटर्स पर सभा का आयोजन हुआ। महासभा अध्यक्ष अशोक बोबरवाल ने कहा कि भवानी शंकर कुमावत कोलायत तहसील के गांव खारी चारणान का निवासी है। ग्रामीण अंचल के इस युवक ने छात्र संघ चुनाव में विजयी प्राप्त कर ग्रामीण अंचल का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, देहात महामंत्री अशोक भाटी, ओमप्रकाश गेदर आदि शामिल हुए।