पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रियों से मिलने जयपुर पहुंचा दल

मंत्रियों से मिलने जयपुर पहुंचा दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सिंचितक्षेत्र विकास विभाग में तोड़े जा रहे पदों के विरोध में एक शिष्ट मंडल मंगलवार को जयपुर पहुंचा। संयोजक आनंद पणिया की अगुवाई में दल ने संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित कई मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम तय किया है। मंगलवार को प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के परिणाम के कारण अधिकांश मंत्री व्यस्त रहे। फिर भी कुछ मंत्रियों से दल ने मुलाकात की। पणिया ने कहा कि वे सरकार के नुमाइंदों को पूरी बात कहकर ही वापस आएंगे। कर्मचारी सीएडी की जरूरत और अधिकारियों की मिलीभगत को मंत्रियों को बताएंगे।