पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथाकार राजाराम स्वर्णकार का सम्मान

कथाकार राजाराम स्वर्णकार का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान की ओर से मंगलवार को कथाकार लेखक राजाराम स्वर्णकार के 58वें जन्मदिवस पर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर स्वर्णकार ने अपनी काव्य रचना स्वर्ण सी भूमि हमारी है, परिवर्तन, मित्र, डंके की चोट, सैट, नई पीढ़ी, मेरा चांद आदि रचनाओं के काल का सच सामने रखा। वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास

‘विनोद’ ने स्वर्णकार को बहुआयामी रचनाकार बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार ने बीकानेर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक हस्तियों पर आलेख लेखन का महत्ती कार्य किया है। कार्यक्रम में शब्द रंग के संयोजक अशफाक कादरी, कवि सरदार अली पडि़हार, संगीतज्ञ गोविंद नारायण राजपुरोहित, चित्रकार मुरलीमनोहर के.माथुर, कैलाश रतन सोनी, संजय पुरोहित, मालू सिंह राठौड़, इरशाद अजीज, संजय आचार्य ‘वरुण’ आदि शामिल हुए।

राजाराम स्वर्णकार का सम्मान करते साहित्यकार।