- Hindi News
- लोक संस्कृति संरक्षण में हिंदी महत्वपूर्ण
लोक संस्कृति संरक्षण में हिंदी महत्वपूर्ण
डूंगरकालेज में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में मुख्य वक्ता अविनाश चंद्र व्यास, विशिष्ट अतिथि डा सत्य प्रकाश आचार्य, मुख्य अतिथि डा किरण नाहटा एवं अध्यक्ष प्राचार्य डा कृष्णा तोमर ने हिंदी के प्रति आस्था, निष्ठा एवं समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। प्रभारी डा शालिनी मूलचंदानी ने बताया कि सहायक निदेशक डा दिग्विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
एमएस कालेज में हिंदी सप्ताह के तहत 12 से 16 सितंबर तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रोत्साहित किया गया। निबंध, वाद विवाद, विचार गोष्ठी आदि का उपाचार्य डा आशा गोस्वामी ने शुभारंभ किया। प्राचार्य कौशल पारीक ने कहा कि हिंदी मातृ भाषा के रूप में आदर की अधिकारी है।
आकाशवाणी में पोस्टर कविता प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्र अभियंता एस के मीणा ने किया। प्रदर्शनी में हरीश भादानी, डा नंद किशोर आचार्य, रघुवीर सहाय, सुमन गौड़, माधव नागदा आदि की रचनाओं के करीब 30 पोस्टर लगाए गए। चित्र प्रमोद कुमार शर्मा ने तैयार किए। संयोजन ओम मल्होत्रा ने किया। नरेंद्र शर्मा, के पी बिस्सा आदि मौजूद थे।
महाप्रबंधक कार्यालय बीएसएनएल में हिंदी पखवाड़े के पहले दिन स्टाफ परिवार के बच्चों के लिए दो वर्ग में सुलेख प्रतियोगिता रखी गई। सहायक महाप्रबंधक प्रशासन रशीद अहमद ने बताया कि बुधवार को भी प्रतियोगिताएं होंगी, विजेताओं को 29 सितंबर को परुस्कृत किया जाएगा।
केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी दुर्गेश बिस्सा ने किया। विशिष्ट अतिथि डा एन वी पाटिल थे। कृषि मंत्री के संदेश का वाचन किया गया। डा बृज मोहन जोशी, डा आशुतोष कुमार पटेल, डा हरविंद्र कुमार नरूला आदि ने विचार रखे। केरल के सुरेश कुमार ने केरल में हिंदी भाषा के बढ़ते प्रयोग की जानकारी दी। जैन पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं की हौसला अफजाई की गई। प्राचार्य सीमा जैन समेत वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता बताई।
बीएसएनएल ऑफिस में हिन्दी सप्ताह में सुलेख लिखते बच्चे।
संप्रेषण में सहज है हिंदी भाषा
हम अपनी भाषा में कोई भी जानकारी सहज ही संप्रेषित कर सकते हैं। ऐसा विशिष्ट गुण हिंदी भाषा में है। वक्ताओं ने यह कहा राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत प्रचार-प्रसार में हिंदी भाषा विषय