पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चयन समिति की बैठक नहीं होने पर रोष

चयन समिति की बैठक नहीं होने पर रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाईकामगार वाल्मीकि समाज संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को हुई। समिति पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती चयन समिति की 16 सितंबर को तय होने के बावजूद नहीं होने पर रोष प्रकट किया। समिति के मिथुन चांवरिया ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की मनसा ठीक नहीं है। बैठक नहीं करके प्रशासन ने खोटी नियम को दर्शाया है। अशोक जावा ने कहा कि 17 सितंबर को चयन समिति की बैठक में पर्ची लॉटरी की उपयुक्त तारीख, समय, स्थान तय नहीं किया गया तो बैठक के बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर कमल चांवरिया, पन्नालाल वाल्मीकि, शेखर चौहान, दीपराज चांवरिया, सुनिल वाल्मीकि आदि शामिल हुए।

निगम अधिकारी के सामने रोष जताते वाल्मीकि समाज के लोग