समारोह की तैयारियां जारी
बीकानेर | महावीरकल्याण केंद्र के तत्वावधान में 21 सितंबर को आचार्य तुलसी समाधि स्थल पर प्रस्तावित जैन स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर है। संयोजक कांति चंद कोचर, डा धर्मचंद जैन, डा किशन लाल बोथरा, संजय कोचर आदि ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।