पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविरो में सैकडों रोगी लाभांवित

शिविरो में सैकडों रोगी लाभांवित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | भारतीयसेवा समाज, डालमिया सेवा ट्रस्ट, महिंद्रा फाइनेंस के तत्वाधान में माहेश्वरी सदन में दमा, गठिया, मधुमेह, लीवर पथरी आदि रोगों के उपचार के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। स्वामी कृष्णानंद सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरंभ किए गए शिविर में डा गौतम गोदारा एवं टीम ने तीन सौ रोगियों की जांच कर दवाइयां दी। वहीं दूसरी ओर एस सीएसपी योजना के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिडमलसर सिपाहियान में युनानी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डा फरमानुदीन ने बताया कि दो दिन चले शिविर में कुल 620 रोगियों की जांच की गई।