- Hindi News
- तीन दिन में फड़ बाजार में काम शुरू करने का आश्वासन
तीन दिन में फड़ बाजार में काम शुरू करने का आश्वासन
क्षेत्रमें लगातार बढ़ रही परेशानी से आक्रोशित फड़ बाजार क्षेत्र के लोगों को तीन दिन में राहत दिलवाने का आश्वासन एडीएम सिटी दुर्गेश बिस्सा ने दिया है। मंगलवार शाम को फड़ बाजार विकास समिति के पदाधिकारी एडीएम से मिले और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है और छोटी-मोटी समस्याएं भी नासूर बन चुकी है। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।
एडीएम ने तत्काल नगर विकास न्यास नगर निगम के अधिकारियों को बैठक में बुलाया। उन्होंने तीन दिन में क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए कार्य आरंभ करने का आश्वासन दिया। इस पर फड़ बाजार विकास समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया। समिति के बाबू भाटी ने बताया कि तय समय में अगर काम शुरू नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता ही अपनाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में बाबू भाटी, हरिकिशन भाटी, विजय कुमार, दीपक सेठिया, नवनीत आचार्य, डॉ. आलोक भाटी आदि शामिल थे।
ये है मुख्य समस्याएं
>अव्यवस्थितखड़े रहते हैं सब्जी के ठेले।
> आवारा पशुओं की संख्या अधिक होना।
> रोड लाइटों का नहीं जलना।
> तीन माह से सीवर लाइन पड़ी है जाम।
> नाले का अधूरा निर्माण नहीं हो रहा शुरू।
> चौराहे पर हो बढ़ रहे हैं कब्जे।