‘साख अर सीख’ 27 28 को
‘साख अर सीख’ 27 28 को
बीकानेर | प्रज्ञालयसंस्थान की ओर से 27 28 सितंबर को ‘साख अर सीख’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक कमल रंगा ने बताया कि ‘साख अर सीख’ शृंखला वर्तमान में मासिक रूप से शुरू की जाएगी। बाद में संभव हुआ तो माह में दो बार आयोजित हो सकता है। ‘साख अर सीख’ कार्यक्रम में तीन भाषाओं, तीनों पीढ़ियों के रचनाकार अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। ‘साख’ में किसी भी एक अग्रज या समकालीन रचनाकार की रचना पाठ का आस्वाद लिया जाएगा और ‘सीख’ में नगर के रचनाकारों की नवीनतम रचना का वाचन एवं उस पर समय-समय पर चर्चा की जाएंगी। साथ ही एक समयानुकूल नवाचार भी प्रस्तावित है कि जो रचना तीनों भाषाओं के रचनाकार उस दिन प्रस्तुत देंगे। उनकी प्रकाशित तथा अप्रकाशित पोथियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी कासिम बीकानेरी ने बताया कि समारोह के उद्घाटन के लिए केन्द्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली में राजस्थानी भाषा के संयोजक डॉ. अर्जुनदेव चारण को आमंत्रित किया गया है।