पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम में कनिष्ठ अभियंताओं ने अनदेखी पर रोष जताया

डिस्कॉम में कनिष्ठ अभियंताओं ने अनदेखी पर रोष जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीइंजीनियर्स एसोसिएशन आफ जोधपुर डिस्कॉम ने मुख्यमंत्री को दो सूत्री ज्ञापन भेज कर डिस्कॉम में कनिष्ठ अभियंताओं की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है।

जिला सचिव ने ज्ञापन में कई वर्ष से कार्यरत अभियंताओं को वेतनमान विसंगतियों से हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए हक दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डिस्काॅम में 20-30 साल से कार्यरत डिग्री, डिप्लोमा धारी कनिष्ठ अभियंताओं को उनका वाजिब हक तक नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अभियंता इतनी लंबी सेवा अवधि के बावजूद बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं किंतु समन्वय समिति के निर्णय को देखते हुए सरकार इनकी अनदेखी करते हुए सीधी भर्ती से सहायक अभियंता पद भरने की ओर अग्रसर दिखती है जो कि इस वर्ग के साथ सरासर अन्याय है। पदोन्नति के प्रकरण तो 1989 से न्याय की राह देख रहे हैं जो कि राजनीतिक दलों द्वारा इस दौरान की गई घोषणाओं की पोल खोल रहे हैं। संगठन ने ज्ञापन में सरकार को राजकोष में छह करोड़ रुपए की संभव बचत संबंधी सुझाव भी दिया है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में नवरतन रंगा, विकास गुप्ता, अब्दुल मजीद, महेश भाटी, सुरेश भार्गव आदि शामिल थे।