पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह योजना के स्कूल को एकीकरण से मुक्त रखा जाए

भामाशाह योजना के स्कूल को एकीकरण से मुक्त रखा जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | श्रीडूंगरगढ़तहसील के ग्रामीणों ने भामाशाह योजना के स्कूलों को एकीकरण से मुक्त रखने की मांग की है। बिग्गा निवासी केदार मल पुरोहित ने मंगलवार को इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि उनके दादा स्व. हजारीमल पुरोहित के नाम से 1972 में भामाशाह योजना में भवन बनाकर राजकीय प्राथमिक स्कूल खुलवाया गया। वर्तमान में इस स्कूल को बिग्गा के ही माध्यमिक स्कूल में मर्ज कर दिया गया है। ऐसे में इस भवन का कोई औचित्य नहीं रहेगा। छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए स्कूल को वापस यथा स्थान पर संचालित करवाया जाए।