कार्यशाला में 45 प्रतिभागी पहुंचे
बीकानेर | वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय में मंगलवार को क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर के अधीन आने वाले समस्त केंद्रों के मुख्य समन्वयकों और समन्वयकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। ‘खुली एवं मुक्त शिक्षा में गुणात्मक सुधार’ विषयक कार्यशाला में संभाग के चारों जिलों से 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ.सुभाष चंद्र ने विवि की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सहायक कुलसचिव बलवान सिंह सैनी विवि की विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन जेठाराम गहलोत ने किया।