सेवाश्रम में बच्चों को कंबल वितरित
बीकानेर | संगठितयुवा सैन समाज समिति द्वारा सेवाश्रम नं दो मरुधर नगर में मंदबुद्धि बच्चों एवं बालिकाओं को भोजन करवा कर कंबल वितरित किए गए। सचिव लक्ष्मीनारायण मारू ने बताया कि समाज के वरिष्ठ सत्य नारायण मारू ने आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के 12 से अधिक पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।