उरमूल अध्यक्ष संचालक मंडल का अभिनंदन
उरमूलडेयरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ राज्य सरकार के अनुरूप देने एवं सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने पर अध्यक्ष हरजी राम जाखड़ समेत संचालक मंडल सदस्यों का अभिनंदन होटल सेलिब्रेट में किया गया। सभी को शाल ओढ़ाकर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया स्मृति चिन्ह भेंट किए। महिला सदस्याओं का सम्मान कविता व्यास, सरिता कौड़ा एवं सज्जन कंवर ने किया।
कार्मिकों की ओर से आर के सुथार ने आभार व्यक्त किया। एस एन पुरोहित ने अपने उद्बोधन में जाखड़ को सराहा। आयोजन समिति के प्रेम रतन स्वर्णकार ने बताया कि छठा वेतनमान का लाभ के लिए इस माह के आरंभ में हुई बैठक में जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजस्थान जयपुर के 2011 के आदेश को अवैधानिक करार दिए जाने के मद्देनजर हुई मंडल की बैठकों के संदर्भ के साथ उरमूल कार्मिकों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को राज्य सरकार एवं आरसीडीएफ द्वारा दिए जा रहे लाभ के अनुसार देने संबंधी फैसला लिया गया था।
इस अवसर पर प्रबंध संचालक एस पी सिद्धू सहित सभी का आभार डाॅ. मोहम्मद आरिफ डाॅ. सुनील चोपड़ा ने ज्ञापित किया। महेश जोशी ने कहा कि सभी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समारोह में संयुक्त रजिस्ट्रार एन के मौर्य भी उपस्थित थे।
सम्मानित उरमूल डेयरी के चेयरमैन संचालक मंडल के सदस्य।