एकीकरण का विरोध
कृषि विवि में फिर कार्यभार बदले
शिक्षकों का अभिनंदन, छात्र पुरस्कृत
बीकानेर | स्वामीकेशवानंद राजस्थान कृषि विवि में फिर से कुछ प्रोफेसरों के कार्यभार बदले गए हैं। नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले परीक्षा नियंत्रक एन.के.खत्री को दो महीने पहले ही हटा दिया गया। उनकी जगह प्रसार शिक्षा निदेशालय में दूसरे नंबर के अधिकारी प्रो.एस.के.शर्मा को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। अगले वर्ष की शुरूआत में सेवानिवृत्त होने वाले प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ.पी.एन.कल्ला के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें देखा जा रहा था। परीक्षा नियंत्रक के तौर पर उनकी नियुक्ति इसलिए और महत्वपूर्ण हो गई क्योंकि शीघ्र ही कृषि सुपरवाइजर की भर्ती होनी है। सबकी नजर इस पोस्ट पर थी। इसके अलावा बीज केन्द्र के प्रभारी डॉ.एन.के.शर्मा को हटाकर डॉ.डी.के.गर्ग को कार्यभार दिया गया है। डॉ.शर्मा के हटाने की वजह पर भी चर्चाएं हो रही हैं। कुछ समय पहले ही होमसाइंस कॉलेज की अधिष्ठाता को हटाकर फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले एक प्रोफेसर को दिया गया है। इसी माह के अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ.अतुल चंद्रा भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके पास केवीके के साथ ही छात्र कल्याण निदेशक का भी कार्यभार है। अब अलग-अलग प्रोफेसरों को ये पद देने की बात कही जा रही है। विवि में हो रहे फेरबदल पर प्रोफेसर सिर्फ चौकन्ने हैं बल्कि इनके कारणों पर भी चर्चाएं हो रही हैं।
शाकद्वीपीय समाज के सम्मानित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मंचस्थ अतिथि।