डाॅ. गोविंद सक्सेना को श्रद्धांजलि
बीकानेर | निरंकारीसत्संग भवन रानी बाजार में डा गोविंद मोहन सक्सेना को समर्पित सत्संग में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सत्संग की अध्यक्षता दिल्ली मंडल के महासचिव वी डी नागपाल ने की। उनके सहित वक्ताओं ने कहा कि महान आत्मा के गुणगान में शब्द कम पड़ जाते हैं। ओम मल्होत्रा ने बताया कि जयपुर, गंगानगर, सिक्किम, सरदारशहर आदि शहरों के प्रतिनिधि पदाधिकारियों, चंद्रशेखर, झामन दास, मूलचंद त्यागी, एस पी सक्सेना, डा राजेंद्र जोशी, गोविंद सिंह, मदन मोहन सक्सेना आदि ने डा सक्सेना को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।