पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशरफी की रचनाओं में समय की संवेदना से साक्षात्कार

अशरफी की रचनाओं में समय की संवेदना से साक्षात्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यटनलेखक संघ महफिलें अदब द्वारा मरुधर हैरिटेज में वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के माथुर , लेखक डा ब्रह्मा राम चौधरी, सरदार अली पडि़हार आदि के सान्निध्य एवं एस के मोदी की अध्यक्षता में वरिष्ठ शायर अब्दुल वाहिद अशरफी का एकल काव्य पाठ आयोजित किया गया। उन्होंने जो अपने गम छुपाने जानता है..., आओ फिर मिल के जलाएं मुहब्बत के चराग़... आदि गजलों सहित अपनी नज्में पेश कर दाद हासिल की। पूर्णिमा मित्रा, बी एल नवीन, बाबूलाल छंगाणी, नरपत सिंह सांखला, असद अली असद सहित बड़ी संख्या में रचनाकार उपस्थित थे।

होटल मरुधर हैरिटेज में काव्य पाठ करते अब्दुल वाहिद अशरफरी।