- Hindi News
- अल्जाइमर पीड़ित के इलाज में समाज की भूमिका अहम
अल्जाइमर पीड़ित के इलाज में समाज की भूमिका अहम
विश्वअल्जाइमर दिवस के अवसर पर रविवार को पीबीएम हॉस्पिटल के मनोरोग चिकित्सा एवं नशामुक्ति विभाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ.के.के.वर्मा ने अल्जाइमर रोग के कारण और उपचार पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अल्जाइमर से पीड़ित मरीज के इलाज में समाज परिवार की भूमिका अहम है। भारत में 3.7 मिलियन लोग इस रोग से पीड़ित है। सन् 2030 तक इन रोगियों की संख्या दोगुनी होने की संभावना है। परिवार में इस बीमारी से पीड़ित के साथ सौहार्द पूर्ण व्यवहार रखने की जरूरत है। डॉ.हरफूल सिंह ने इस रोग के लक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अल्जाइमर रोग से पीड़ित मरीज को शब्द बोलने और लिखने में तथा कभी-कभार सही शब्द ढूंढने में कठिनाई होती है। निर्णय लेने की क्षमता में कमी, गलत निर्णय लेना, काम-काज और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से बचना आदि इस रोग के लक्षण है। डॉ.अनंत राठी ने अल्जाइमर रोग के इलाज के बारे में बताया और समस्या की शुरूआत में ही उपचार कर मरीज की स्थिति में सुधार लाने की बात कही।
गोष्ठी में अल्जाइमर रोग की जानकारी देते डॉक्टर।