- Hindi News
- प्रतिभावान छात्र छात्राओं का ‘बेटा’ अवार्ड से सम्मान
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का ‘बेटा’ अवार्ड से सम्मान
बीकानेरइलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन (बेटा) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को गंगाशहर के संपत पैलेस में आयोजित किया गया।
शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य के मुख्य आतिथ्य और एडवोकेट शंकरलाल हर्ष की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान 15 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ‘बेटा’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रकाशचंद्र बांठिया और अरुण पारख को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया और संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। मुख्य अतिथि विजय आचार्य ने संस्थान के कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष शंकरलाल हर्ष ने संगठन से जुड़े होने के महत्व पर विचार रखे। इस बाद लक्की ड्रॉ का भी आयोजन हुआ। ड्रॉ में चयनित को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पारख, उप सचिव नंदकिशोर कोठारी, सचिव शिवनारायण रंगा, संजय कसेरा, मोहनलाल आचार्य ने भी विचार रखे। संचालन सुरेंद्र पटवा ने किया।
बिजली एसोसिएशन के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे अतिथि प्रतिभावन बच्चे।