पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविरों में किया रोगियों का उपचार

चिकित्सा शिविरों में किया रोगियों का उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रविवार को जगह-जगह पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सैकड़ों रोगियों का इलाज मिला। सुगन जी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, वर्धमान सेवा संघ वर्धमान नवयुवक मंडल द्वारा महावीर भवन में आयोजित निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श कैंप में कुल 212 रोगी लाभांवित हुए। डाॅ. रामप्रताप लोहिया, डाॅ. मनीष धानुका, डाॅ. रतन लाल रांका, डाॅ. कल्पना जैन, डाॅ. एम पी खत्री, डाॅ. अजय गांधी, नितिन आसोपा, विनय शंकर आदि ने सेवाएं दी। अध्यक्ष राय सिंह खजांची ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहयोग किया। सभी डाक्टरों का सम्मान किया गया।

वहीं दूसरी ओर जन जीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा जस्सूसर गेट बाहर निशुल्क फिजियोथैरेपी उपचार शिविर आयोजित किया गया। कमर घुटना दर्द सहित अन्य व्याधियों से पीड़ित 232 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। डा विश्वनाथ मोहता द्वारा वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं का उपचार भी किया गया।

सुगनजी महाराज के उपासरे में डॉ. का सम्मान करते आयोजक।