सीएडी को समाप्त नहीं करने की मांग
बीकानेर | अखिलभारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर सीएडी विभाग का अस्तित्व समाप्त नहीं करने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जीनगर ने ज्ञापन में बताया कि इस विभाग द्वारा राजस्थान को हरा भरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। बड़े भू भाग पर सिंचाई से हजारों किसानों के परिवारों को संबल मिला है। इसी प्रकार हजारों की संख्या में कर्मचारियों के परिवारजनों का भरण पोषण इस विभाग के दम पर होता है। इसलिए इस विभाग को यथावत रखने की मांग संगठन ने की है।