पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात ट्रक ने तीन गायों को कुचला, ग्रामीण आक्रोशित

अज्ञात ट्रक ने तीन गायों को कुचला, ग्रामीण आक्रोशित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसमान में लहराएगा 4300 फुट का तिरंगा

श्रीडूंगरगढ़| बीकानेरदिल्ली स्टेट हाइवे पर तोलियासर गांव के बस स्टैण्ड पर रविवार रात को करीब साढ़े नौ बजे तीन गायों को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। गायों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ इस्लाम खां मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इसी दौरान श्रीडूंगरगढ़ से बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। ग्रामीण और कार्यकर्ता गायों को कुचलने वाले अज्ञात ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार करने और तोलियासर में बस स्टैण्ड पर ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ गए। देर रात तक रोड पर जाम रहने से सड़क पर दोनों आेर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं पहुंचे।

तोलियासर गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।