पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेजीडेंट अपने पैसे से ले आए मशीन

रेजीडेंट अपने पैसे से ले आए मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | आमतौरपर रेजीडेंट डाक्टरों और मरीजोें के बीच मनमुटाव और तनाव की ही खबरें सामने आती हैं लेकिन इस बार पीबीएम आई हॉस्पिटल के रेजीडेंट्स ने मरीजों से हमदर्दी का अनूठा उदाहरण पेश किया है। आंखों की जांच करने में आड़े रही स्लिट लैंप मशीन की कमी जब बार-बार कहने पर भी दूर नहीं हुई तो रेजीडेंट ने आपस में चंदा किया और एक लाख रुपए लागत की मशीन लाकर हॉस्पिटल को भेंट कर दी। गुरुवार को जब यह मशीन लाकर विभागाध्यक्ष डा.जयश्री मुरली मनोहर को सौंपी तो उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताया। कॉलेज प्राचार्य डा.आर.ए.बंब पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डा.के.के.वर्मा को सूचना दी और विधिवत उद्घाटन करने को कहा। अब शुक्रवार को इसका लोकार्पण होगा। डा.मुरली मनोहर का कहना है, ऐसी मशीनें पहले से हैं लेकिन मरीजों की लंबी कतार के आगे कम पड़ रही है। ये और ऐसी कुछ अन्य मशीनों के बारे में हॉस्पिटल-कॉलेज प्रशासन सरकार को पत्र भी लिखा है।