फ्री में देखेंगे म्यूजियम
बीकानेर | विश्वपर्यटन दिवस पर शनिवार को राजकीय संग्रहालय में निशुल्क प्रवेश रहेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ देशी-विदेशी पर्यटक बिना शुल्क संग्रहालय का अवलोकन कर सकेंगे।इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘टूरिज्म एंड कम्यूनिटी डवलपमेंट’ रखी गई है। जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जाएगा। पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस की तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग के सहायक निदेशक ने अधिक से अधिक संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क राजकीय गंगा गोल्डन म्यूजियम दिखाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्रारंभिक को पत्र भेजा है। विभाग के सहायक पर्यटक अधिकारी अशोक कुमार व्यास ने बताया कि इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यटन साहित्य का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
ताकि देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं में भी पर्यटन के प्रति रूचि बढ़ सकें और स्टूडेंट्स राजस्थान के पर्यटन स्थालों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें। पर्यटन विभाग ने पर्यटन स्थलों को साफ-सफाई के लिए नगर निगम को भी पत्र भेजा है।