निजी कॉलेजों पर होगा फैसला
बीकानेर | निजीकॉलेजों पर लगाए गए जुर्माना संबंध में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की ओर से गठित कमेटी की बैठक शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विवि परिसर में होगी। कमेटी में विमल प्रसाद अग्रवाल, भुवनेश गुप्ता,डॉ.दिग्विजय सिंह सहित कई सदस्य निजी कॉलेजों पर विवि की ओर से लगाए गए जुर्माने को जांचेंगे। उसके बाद रिपोर्ट कुलपति को दी जाएगी। रिपोर्ट बोम की बैठक में रखी जाएगी और उसके बाद फैसला होगा कि निजी कॉलेजों से जुर्माना वसूला जाए या नहीं यदि हां तो उसका क्या आधार होगा। उल्लेखनीय है कि विवि ने करीब 140 निजी कॉलेजों पर योग्य स्टाफ प्राचार्य, भूमि, भवन नहीं होने के अभाव में निजी कॉलेजों पर एक से पांच लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया था। करीब 40 कॉलेजों ने जुर्माना जमा भी कर दिया था मगर कुछ बोम के सदस्यों ने इस पर एतराज जताया था जिसके बाद यह कमेटी गठित की गई थी।
कमेटी को दिसंबर तक रिपोर्ट देनी है। चूंकि इस सत्र में प्रवेश हो गए हैं इस कारण अब जो भी कार्रवाई लागू होगी वह अगले सत्र से प्रभावित होगी क्योंकि पूर्व में प्रवेश पर लगाई गई रोक हटा दी गई थी।