रात मेंं फिर बढ़ा पारा
बीकानेर | मौसममें फ्लक्चुएशन शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था मगर बीती रात फिर एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान कम हुआ है। इस कारण दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो गया है। हालांकि बढ़े-घटे तापमान में विशेष अंतर नहीं आया मगर कूलर और एसी का उपयोग कम हो गया है।
पंखों से ही काम चलाया जा रहा है। हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। लगातार बदल रहे मौसम के कारण मौसमी बीमारियों के रोगियों की संख्या में इजाफा हाे रहा है।