पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना समारोह स्टूडेंट्स को बांट दिए लैपटॉप

बिना समारोह स्टूडेंट्स को बांट दिए लैपटॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | महाराजागंगासिंह विश्वविद्यालय ने सोमवार को वर्ष 2013-14 सत्र में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को लैपटॉप वितरित किए लेकिन लैपटॉप यूं दिए गए मानो छात्र किसी राशन की दुकान से सामान लेने अाए हैं। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लागू की थी। उसी के तहत विवि में लैपटॉप पहुंच गए थे। समय पर वितरण नहीं होने की वजह से सोमवार से लैपटॉप का वितरण शुरू किया गया। शेष छात्रों को मंगलवार को बांटे जाएंगे। विवि प्रशासन योजना को फलीभूत करने के लिए सहमा हुआ हैै क्योंकि ये योजना कांग्रेस सरकार की थी। इसी कारण कोई समारोह नहीं किया गया। चोरी-छिपे लैपटॉप बांटे गए। सरकार ने कुलसचिव को नोडल अधिकारी बनाया हुआ था। स्टोर में लैपटॉप रखे थे। छात्र कागजी कार्रवाई पूरी करते रहे और लैपटॉप लेकर गए। कुछ छात्रों ने इस पर अापत्ति दर्ज की और कहा कि सर्वोच्च अंक यूं ही नहीं आते। सरकार ने योजना चलाई थी तो सम्मानित तरीके से लैपटॉप देते। विवि ने बेवसाइट पर इसकी सूचना अपलोड की हुई है।